पूर्व मंत्री पवन पांडेय के आवास पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, संतों व जनता ने लिया फलाहार

 

अयोध्या की खुशहाली के लिए मां भगवती से की प्रार्थना, संतों ने दिया 2027 में सपा सरकार का आशीर्वाद

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ के कृष्णापुर स्थित आवास पर भव्य फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अयोध्या के प्रतिष्ठित धर्माचार्यों, साधु-संतों, पार्टी पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने शिरकत की। भक्तिमय माहौल में हुआ आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती के पूजन और संतों के सानिध्य में हुई। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने आए हुए सभी अभ्यागतों का स्वागत किया और संतों का चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा आवास परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
सुख-शांति और समृद्धि की कामना
मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा, “नवरात्रि के शुभ अवसर पर अयोध्या के पूज्य संतों और देवतुल्य जनता की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैंने मां भगवती से प्रार्थना की है कि हमारे देश, प्रदेश और विशेषकर अयोध्या के व्यापारियों, नौजवानों व किसानों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। 2027 के लिए संतों का मिला आशीर्वाद सपा महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि फलाहार कार्यक्रम में पहुंचे दिग्गज संतों और महंतों ने पवन पांडेय को विजयश्री का आशीर्वाद दिया। संतों ने सामूहिक रूप से कामना की कि पवन पांडेय पुनः अयोध्या के विधायक बनें और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बने। इन प्रमुख विभूतियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजयशरण, संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास, जगद्गुरु कृपालु राम भूषण देवाचार्य, महंत हेमंत दास, महंत जयरामदास वेदांती, विराट दास, गणेशानंद दास, पुजारी विद्याभूषण शरण, महंत राम मिलन दास, महंत श्याम सुंदर दास, पूज्य रामदास रामायण और महंत भ्रम दास सहित बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे। साथ ही संगठन की ओर से नि. जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, नि. महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, नि. महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, गोपीनाथ वर्मा, संजय पांडेय, प्रधान राजेश कोरी, राकेश पांडेय व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।