बीआरसी सेंटर पर बन रहे बहुउद्देशीय भवन में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग का आरोप

बीआरसी सेंटर पर बन रहे बहुउद्देशीय भवन में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग का आरोप

 

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

बाबागंज :सी एंड डी एस (C&DS) के तहत बीआरसी सेंटर बहोरिकपुर मे एक करोड़ एक्यासी लाख रूपये की लागत से बन रहे बहुउद्देशीय भवन के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और क्षेत्रीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए निम्न गुणवत्ता की ईंट, बालू और सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो तकनीकी मानकों का पालन किया जा रहा है और न ही गुणवत्ता की कोई निगरानी दिखाई दे रही है। कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों के बावजूद मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग रोका जा सके और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित हो सके।मामले खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है।