अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट टांडा द्वारा बिहरा, कनहोरा और फतेहपुर में निर्मित सी.सी सड़क एवं नाली का डीएम व एसपी ने किया लोकार्पण

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट टांडा द्वारा बिहरा, कनहोरा और फतेहपुर में निर्मित सी.सी सड़क एवं नाली का डीएम व एसपी ने किया लोकार्पण

अम्बेडकर नगर।उत्तर प्रदेश अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट टांडा सीमेंट वर्क्स द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत ग्राम—बिहरा, कनहोरा और फतेहपुर में निर्मित सी.सी सड़क एवं नाली का लोकार्पण जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने संयुक्त रूप से किया गया। इस लोकार्पण कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी टांडा डॉ. शशि शेखर, ग्राम पंचायत बिहरा के प्रधान अभिषेक मिश्रा, तथा फतेहपुर कनहोरा के प्रधान आजाद कुमार, पूर्व प्रधान राजेंद्र वर्मा एवं रघुवर प्रसाद की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर यूनिट हेड नागेश उपाध्याय ने बताया कि

अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा निर्मित इन सीसी सड़क एवं नाली व्यवस्था से ग्रामीणों को वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी,साथ ही आवागमन अधिक सुरक्षित और सरल होगा। यह सुविधा स्थानीय निवासियों,किसानों, विद्यार्थियों एवं दैनिक आवागमन करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी और इससे ग्राम स्तर पर आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अल्ट्राटेक सीमेंट की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य ग्रामीण जीवन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने

कंपनी के नेतृत्व और उनकी टीम को सामुदायिक विकास के प्रति संवेदनशील प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

लोकार्पण कार्यक्रम में अवधेश राय, सुदीप पांडे, मनोज शाह,कृष्ण सिंह,रामचरित्र मिश्रा,अनूप तिवारी, गंगाराम मिश्रा ,घिराऊ, रामनयक मिश्रा, विशाल वर्मा, राजकुमार गौड़, राणा प्रताप सिंह, आलोक वर्मा सर्वेस गौड़, अंबिका, भानु मौर्या समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा मिठाई बाटी गई, ग्रामीण एवं सभी ग्राम प्रधानों ने सड़क एवं नाली के निर्माण हेतु खुशी जाहिर करते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में एचआर हेड करुणा करण तिवारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आश्वस्त किया कि कंपनी आगे भी ऐसे विकास एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के उत्थान एवं सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।