मुख्यमंत्री का आगमन 25 मार्च को
बहराइच 24 मार्च। मा. मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का 25 मार्च 2026 को जनपद बहराइच का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा. मुख्यमंत्री जी लगभग 11ः00 बजे तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत ग्राम सेमरहना हेलीपैड पहुंचकर जनपद बहराइच के आपदा प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों को आवास एवं भूमि आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री जी का लगभग 01 घण्टे का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः