भव्य शक्ति संवाद कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
बहराइच 24 मार्च। मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण होने पर “उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में 18 से 26 मार्च 2026 तक होने वाले 09 दिवसीय समारोह अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित भव्य शक्ति संवाद का मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित कार शुभारम्भ किया।
शक्ति संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एम.एल.सी. डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति का लक्ष्य समाज की प्रत्येक महिला को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने महिलाओं का आहवान किया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध मुखर होकर अपनी आवाज उठाएं। उन्होंने प्रदेश में महिला व बालिका उत्थान के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी अनेकों योजनाएं संचालित करने के लिए मा. मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठान का आहवान किया।
इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व वन स्टाप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। हब की जेंडर स्पेशलिस्ट नीलम शुक्ला, एमटीएस दुर्गेश मिश्रा, लक्ष्मीकांत शुक्ला द्वारा मौजूद महिलाओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं, जैसे कन्या सुमंगला योजना व निराश्रित महिला पेंशन तथा हेल्पलाइन नम्बरों 1090, 112, 181, 1076 के प्रभावी उपयोग इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर शक्ति संवाद के उद्देश्यों से भी जोड़ा गया।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः