27 मार्च को जनपद न्यायालय में रहेगा रामनवमी का अवकाश

27 मार्च को जनपद न्यायालय में रहेगा रामनवमी का अवकाश

26 मार्च को खुले रहेंगे न्यायालय

बहराइच 24 मार्च। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पूर्व में 26 मार्च 2026 को घोषित राम नवमी के अवकाश को परिवर्तित करते हुए 27 मार्च 2026 को रामनवमी का अवकाश घोषित किया गया है तथा 26 मार्च 2026 को न्यायालय खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि मा. उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय, बहराइच, ग्राम न्यायालय, नानपारा व महसी 26 मार्च 2026 को न्यायिक कार्य हेतु खुले रहेंगे। जबकि 27 मार्च 2026 को रामनवमी के पावन पर्व पर समस्त न्यायालय बंद रहेंगे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः