महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ के पावन अवसर पर अयोध्या धाम पूरी तरह से राममय हो चुकी है। इस उपलक्ष्य में वासुदेव घाट, नया घाट स्थित खंडेश्वरी मंदिर के महामंडलेश्वर महंत राम प्रकाश दास महाराज ने देश-दुनिया से आने वाले समस्त राम भक्तों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया है। भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम महंत राम प्रकाश दास महाराज ने कहा कि रामनवमी के पावन पर्व पर अयोध्या आने वाले हर श्रद्धालु की सेवा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि खंडेश्वरी मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों के लिए ठहरने, शुद्ध पेयजल और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है।अयोध्या आने वाला हर भक्त भगवान राम का अतिथि है। हमारी कोशिश है कि वासुदेव घाट और खंडेश्वरी मंदिर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। राम भक्तों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। महामंडलेश्वर महंत राम प्रकाश दास महाराज सुरक्षा और सुगमता पर जोर महंत जी ने अपील की है कि श्रद्धालु प्रशासन के नियमों का पालन करें ताकि दर्शन और पूजन सुगमता से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि नया घाट और वासुदेव घाट क्षेत्र में आने वाले भक्तों के लिए मंदिर के स्वयंसेवक भी मुस्तैद रहेंगे, जो मार्गदर्शन और सहायता के लिए तत्पर हैं। रामनवमी को लेकर खंडेश्वरी मंदिर में विशेष पूजन और अनुष्ठान की तैयारियां भी जोरों पर हैं। महाराज जी ने विश्वास जताया कि इस वर्ष की रामनवमी ऐतिहासिक होगी और भक्त एक दिव्य अनुभव लेकर अपने घर लौटेंगे।