दशरथ महल में श्री राम कथा की अमृत वर्षा, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या के ऐतिहासिक दशरथ महल (बड़ा स्थान) में श्री राम कथा के आयोजन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया है। बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज की अध्यक्षता एवं उनके प्रिय शिष्य मंगल भवन पीठाधीश्वर स्वामी कृपालु राम भूषण दास महाराज के कुशल व्यवस्थापन में आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। संतों के सानिध्य में भक्ति का प्रवाह सत्यम पीठाधीश्वर स्वामी नरहरि दास महाराज अपने मुखारविंद से राम कथा की अमृत वर्षा कर रहे हैं। कथा व्यास ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या की महिमा अपरंपार है। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा अयोध्या का वैभव देखकर देवराज इंद्र और कुबेर भी हर्षित होते हैं। दशरथ महल वह पवित्र स्थान है जहाँ जगज्जननी माता किशोरी जी का प्राकट्य हुआ था, यहाँ की रज (धूल) भी अत्यंत पुण्यमयी है।”
प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति इस पुनीत अवसर पर कई प्रतिष्ठित विभूतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें शामिल हैं। गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के पूर्व डीजीपी।‌स्वामी जनमेजय शरण रसिक पीठाधीश्वर। विशिष्ट संत महंत राम शरण दास महाराज, महंत श्री रामकृष्ण दास , महंत नागा राम लखन दास और संत वरुण दास महाराज। सम्मान और समय सारणी कथा प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे से 7 बजे तक संचालित हो रही है। कार्यक्रम के अंत में पधारे हुए सभी संतों, महंतों और विशिष्ट अतिथियों को ‘अंग वस्त्र’ एवं ‘दक्षिणा’ भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में वकील बाबा (श्री राम शंकर दास) सहित बड़ी संख्या में भक्तगण श्री राम कथा का रसपान कर स्वयं को कृतार्थ कर रहे हैं।