महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या/लखनऊ/अयोध्या। बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर स्वामी अवधेश कुमार दास महाराज के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही अयोध्या के संतों और शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई। महाराज श्री वर्तमान में लखनऊ स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं।
बुधवार को अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने मैक्स हॉस्पिटल पहुंचकर पूज्य महाराज जी का कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने डॉक्टरों से महाराज जी के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। राजेश महाराज ने कहा कि महाराज जी का स्वास्थ्य अब स्थिर है और वे निरंतर सुधार की ओर हैं।
इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से नागा राम लखन दास और ओम प्रकाश पांडे भी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से ईश्वर से प्रार्थना की कि पूज्य महाराज जी शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः अयोध्या धाम लौटें और भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।