अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश शिवचन्द ने जिला कारागार का किया निरीक्षण 

अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश शिवचन्द ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

बस्ती । अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश शिवचन्द ने जिला कारागार बस्ती का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पाकशाला, चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए बन्दियों से वार्ता किया। महिला बैरक का भी निरीक्षण किया तथा महिला बन्दियों से बातचीत करते हुए उन्हे निःशुल्क विधिक सहायता से अवगत कराते हुए उन्हे बताया गया कि यदि उनके पास अधिवक्ता अथवा जमानतदार न हो तो ऐसे लोगो को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जायेगी, कारागार अधीक्षक ने जेल में प्रदत्त सुविधाओं, वेलनेस सेन्टर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो कैदी वेलनेस सेन्टर में भाग लेना चाहते हैै उन्हे वेलनेस सेन्टर में भाग लेने दिया जाता है। उन्होने किशोर बन्दियों से बातचीत करते हुए उन्हे निजी अधिवक्ता न होने की दशा में निःशुल्क विधिक सहायता का निर्देश दिया, इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजबाबू ने निःशुल्क विधिक सहायता के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए बताया कि लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम के द्वारा नियमित रूप से रिमाण्ड, विचारण, जमानत के स्तर पर, निःशुल्क विधिक सहायता दी जा रही है। इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल कौशल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि लीगल एड डिफेन्स काउंसिल के पदाधिकारियों के द्वारा जेल भ्रमण व रिमाण्ड स्तर पर विधिक सहायता व जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जा रहा है। इस अवसर पर डिप्टी जेलर श्रीमती रोशन आरा व श्रीमती वन्दना त्रिपाठी तथा जेलर भी उपस्थित थे।