महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आज भी असाध्य रोगों के उपचार में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसी क्रम में अयोध्या धाम के कानीगंज क्षेत्र में तैनात आयुर्वेदिक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार क्षेत्र के मरीजों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरे हैं। उनके द्वारा दी जाने वाली सटीक डॉक्टरी सलाह और प्रभावी औषधियों से मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।
डॉ. सत्येंद्र कुमार न केवल मरीजों का गहन परीक्षण करते हैं, बल्कि उन्हें बीमारी के मूल कारण और उससे बचाव के प्रति जागरूक भी करते हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों का कहना है कि डॉक्टर साहब द्वारा बताई गई आयुर्वेदिक औषधियां अत्यंत लाभकारी हैं। पुराने से पुराने रोगों में भी उनकी सलाह से काफी सुधार देखने को मिल रहा है। समय-समय पर देते हैं उचित मार्गदर्शन चिकित्सा सेवा के साथ-साथ डॉ. सत्येंद्र कुमार मरीजों को खान-पान और जीवनशैली के बारे में भी उचित दिशा-निर्देश (डायरेक्शन) देते रहते हैं। उनका मानना है कि सही औषधि के साथ-साथ सही दिनचर्या ही पूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी है। उनके इस व्यवहार कुशल और सेवाभावी दृष्टिकोण के कारण इलाज कराने आने वाले सभी मरीज पूरी तरह संतुष्ट नजर आते हैं। स्थानीय निवासियों और दूर-दराज से आए मरीजों ने डॉ. सत्येंद्र कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सरल स्वभाव और गहरी चिकित्सकीय सूझबूझ के कारण क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।