ईट उत्पादन कम्पनी का किया शुभारंभ – इम्तियाज अली
ओकार चतुर्वेदी की रिपोर्ट
जनपद संत कबीर नगर ब्लॉक सेमरियावा से जैसा की आईसीसी ईटोकी मांग को देखते हुए रायपुर छपिया उर्फ ठोका में युवा समाजसेवी इम्तियाज अली ने ईट उत्पादन कंपनी का किया शुभारंभ, इम्तियाज अली ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए अच्छे व गुणवत्तापूर्ण ईट का निर्माण कम शुल्क में उन्होंने जनता के बीच लाने का संकल्प लिया था जिसको आज उन्होंने पूरा किया उन्होंने बताया कि हमारे यहां कम मूल्य में अच्छे व मजबूत टिकाऊ आरसीसी ईटो की बिक्री दर लागू की गई है उन्होंने बताया कि मेरा उद्देश्य आने वाले समय में जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव लड़ने का भी है और मैं इस ईट उत्पादन के माध्यम से समाज की सेवा करने के लिए भी तत्पर हूं उन्होंने बताया कि रमजान महीना एक पाक महीना है और इसमें लोगों को आपसी भाईचारे व प्रेम सौहार्द से रहना चाहिए और शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाना चाहिए। संत कबीर नगर से पत्रकार ओकार चतुर्वेदी की रिपोर्ट।