महाराजा निषाद राज जयंती समारोह की तैयारियां शुरू

-आगामी पांच अप्रैल को होगा भव्य आयोजन
अयोध्या मे आगामी 5 अप्रैल को होने वाले 14वें महाराजा निषाद राज जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर प्रेस क्लब में निषाद राज जयंती के अध्यक्ष अरुण निषाद पहलवान की अगुवाई में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर गहन विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर निषाद समाज ने सर्वसम्मति से श्यामलाल निषाद को अगले दो वर्षों के लिए दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया। समाज के सदस्यों ने फूल-मालाएं और शॉल भेंटकर श्यामलाल निषाद का भव्य स्वागत किया और उन पर अपना अटूट विश्वास जताया।इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू निषाद महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा किरन निषाद को भी बनाएगा।वही अध्यक्ष पद पर दोबारा जिम्मेदारी मिलने के बाद श्यामलाल निषाद ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “समाज के लोगों ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, मैं उसे तन, मन और धन से पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा। मैं कंधे से कंधा मिलाकर समाज के हर सदस्य के साथ खड़ा रहूंगा और उनकी हर बात का सम्मान करूंगा।“उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को 14वां महाराजा निषाद राज जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सिविल लाइन स्थित बड़े डाकखाने पर समाप्त होगी। वहां एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 11 कन्याओं का विवाह भी संपन्न कराया जाएगा। इस मौके पर निषाद समाज के कई गणमान्य लोग और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर डॉक्टर नानक शरन अरुण निषाद पहलवान दुर्गेश निषाद मनीराम निषाद गंगाराम निषाद रामबहोर निषादप्रदीप निषाद भगवानदीन निषाद श्याम बिहारी निषाद जल्दू निषाद पवन निषाद कुश निषाद अरविंद निषाद मुकेश प्रधान रामचंद्र प्रधान हरिप्रसाद निषाद प्रधान मंसाराम प्रधान रामकृष्ण प्रधान आसाराम निषाद मोतीराम निषाद आसाराम जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी राजकुमार निषाद राजा बाबू लाला निषाद गुरु प्रसाद जीतू निषाद सीटू निषाद बड़ी संख्या में समाज के लोग पदाधिकारी मौजूद रहे