स्टेट विजेता/उप विजेता टीमों का बीआरसी परिसर में हुआ सम्मान

स्टेट विजेता/उप विजेता टीमों का बीआरसी परिसर में हुआ सम्मान

 

बस्ती। स्टेट विजेता/उप विजेता टीमों का बीआरसी दुबौलिया के परिसर में सम्मानित किया गया, बताते चले कि डॉ भीम राव अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय स्टेडियम डाभा सेमर अयोध्या में प्रदेश स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय वेदपुर नचना की स्टेट चैंपियन बनी प्राथमिक बालिका संवर्ग की कबड्डी टीम, जूनियर बालिका कबड्डी उप विजेता टीम, स्टेट उप विजेता जूनियर बालक वर्ग कबड्डी टीम को आयोजन समिति ने सम्मानित किया, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) बस्ती मण्डल संजय कुमार शुक्ल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद सहित तमाम शुभ चिंतकों ने बधाई दी, तीनों टीमों को बीआरसी दुबौलिया के परिसर में फुल मालाओं, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया, उल्लेखनीय है कि स्टेट प्रतियोगिता के दौरान जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार मिश्रा, सर्वदेव सिंह, माखनलाल, अरुण कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, नीरज कुमार, दीपक सिंह, पवन मिश्रा, बृजेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे, बीआरसी पर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललन चन्द्र त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह, रामपाल चौधरी, एआरपी अखण्ड प्रताप नारायण सिंह, कल्पना तिवारी, ओमकार नाथ, मनीष कुमार चौधरी, घनश्याम पाण्डेय, महेश कुमार, अनिल कुमार ठाकरे, अभिषेक त्रिपाठी, विनय कुमार करुण, रंजीत साहनी, उमापति, त्रिलोकी नाथ, मनोज कुमार, राम प्रताप, राम नरायन, राजेश कुमार, अखिलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, वर्मा, पिंकी, दीक्षा सिंह, योगेश कुमार पांडेय आदि की सहभागिता रही।