महिलाओं के सशक्तिकरण में सक्रिय भूमिका निभा रहीं समाजसेवी : सविता तिवारी
बस्ती। समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता सविता तिवारी जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बस्ती की जिला मंत्री के पद पर कार्यरत हैं क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं। सविता तिवारी समाज के विभिन्न वर्गों विशेषकर महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत रहती हैं। वे समय-समय पर गांवों में जाकर महिलाओं को शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करती हैं और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देती हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना समाज और राष्ट्र का विकास अधूरा है। इसलिए महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से संगठन को मजबूत करते हुए वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सविता तिवारी हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहती हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आती हैं सब के सुख दुख में पहुंची रहती हैं वृद्ध, गरीब, असहाय ,लोगों की बराबर मदद करती रहती हैं घर-घर महिलाओं के बीच जाकर उन्हें समय-समय से जागरूक करती रहती हैं। राजेंद्र चौधरी बृजेश मौर्य अजमत अली खान मोहित पटेल ने बताया कि ठंडी के सीजन में लोगों के बीच पहुंचकर कंबल वितरण का कार्य गर्मी के दिनो में हर चौराहे पर पिए जल की व्यवस्था नौ दिन के नवरात्र में फलहार वितरण की व्यवस्था चलती रहती है उनके इस सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों की क्षेत्र में बहुत ही सराहना की जा रही है।