मुंबई, 10 मार्च।
प्रग्यामैटिक फिल्म प्रा. लि. के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म छाया की डबिंग मुंबई में शुरू हो गई है। फिल्म के मुख्य अभिनेता पृथ्वी तिवारी इन दिनों डबिंग में व्यस्त हैं और उन्होंने फिल्म को लेकर खासा उत्साह जताया है।
अभिनेता पृथ्वी तिवारी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कुशीनगर में की गई है, जहां कई एक्शन और भावनात्मक दृश्यों को फिल्माया गया। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने फिल्म को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है और उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।
पृथ्वी तिवारी के अनुसार फिल्म में एक से बढ़कर एक गीत भी शामिल हैं, जो दर्शकों को आकर्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी और संगीत दोनों ही दर्शकों को एक नया अनुभव देने वाले हैं।
फिल्म के निर्माता गौरव छाबड़ा ने बताया कि पूरी टीम इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि ‘छाया’ एक अलग विषय पर आधारित फिल्म है, जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक नया अनुभव भी देगी।
फिल्म की कहानी संदीप मिश्रा ने लिखी है, जबकि पटकथा और संवाद संजय तिवारी और नौशाद खान ने तैयार किए हैं। फिल्म का संगीत मधुकर आनंद और रवि राज दिपू ने दिया है।
फिल्म में पृथ्वी तिवारी के साथ रक्षा गुप्ता, अंशु तिवारी, अनुप अरोड़ा, देव सिंह, रोहित सिंह मटरु, प्रमोद पाण्डेय, अनुपमा यादव, मनोज द्विवेदी, रमेश यादव, रोहित श्रीवास्तव, विनोद तिवारी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव और टीएन तिवारी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म के सहनिर्माता एहसास कंजीलाल, क्रिएटिव निर्देशक संदीप मिश्रा, डीओपी कृष्णा पाण्डेय, सहायक निर्देशक संजय तिवारी और विशाल शर्मा हैं, जबकि कार्यकारी निर्माता विपिन सिंह और कास्टिंग डायरेक्टर रमेश यादव हैं।
निर्माताओं के अनुसार फिल्म की डबिंग पूरी होने के बाद जल्द ही इसके रिलीज की तैयारी शुरू की जाएगी।