रिज़र्व पुलिस लाइन बहराइच सभागार में एएचटी/एसजेपीयू की मासिक समन्वय बैठक का हुआ आयोजन
आज दिनांक 09.03.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के निर्देशन में एसजेपीयू व थाना एएचटी की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्रीमती हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी एसओपी में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्या एवं सुझाव, पीड़ितों के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम व मानव तस्करी के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करना, पॉक्सो एक्ट के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरकर संबंधित को समय से भेजा जाना व पाक्सो से सम्बन्धित लंबित अभियोग की समीक्षा की गयी, गुमशुदा/अपह्त में दर्ज अभियोगों में शीघ्र बरामदगी के सम्बन्ध में आदेश निर्देश दिये गये, साथ ही समस्त बाल कल्याण अधिकारी को जे0जे0 एक्ट 2015 की धारा 74 व धारा 75 की विस्तृत जानकारी दी गयी । शासन द्वारा बालविवाह के विरुद्ध चलाये गये 100 दिवसीय अभियान (दिनाँक 04.12.2025 से दिनाँक 08.03.2026) की समीक्षा की गयी । बाल श्रम के प्रकरणों में अपेक्षित कार्यवाही करने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी । नाबालिग बच्चों से किसी कार्यस्थल पर वर्जित कार्य न कराये जाने के विषय में बताया गया तथा बच्चों को शासन द्वारा मिलने वाली सहायता हेतु विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया गया । नाबालिग/पीड़ित बच्चों को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया जाना, बच्चों की बालिग/ नाबालिग उम्र का निर्धारण करने आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाते हुए बालश्रम व बाल विवाह के सम्बन्ध में जागरुकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त जिला प्रोबेशन संरक्षण अधिकारी द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष श्री सतीश श्रीवास्तव, श्रम विभाग से श्री सूरज तिवारी, चिकित्सा विभाग से डॉ0 अमर सिंह, एसएसबी 42वीं बटालियन से उ0नि0 श्रीमती मोहिनी सिंह, एएचटी/एसजेपीयू टीम, चाइल्ड हेल्प लाइन, एण्टी रोमियो टीम तथा वन स्टॉप सेंटर, एन0जी0ओ0, आर0पी0एफ0, जी0आर0पी0, डीसीपीओ, समाज कल्याण के अधिकारी/कर्मचारी एवं सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।