जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा के निवास पर हुआ अखंड रामायण पाठ
प्रीतिभोज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
जितेन्द्र पाठक
जनपद संतकबीरनगर के खलीलाबाद वार्ड नंबर 17 से जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा के निवास पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर भव्य प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण जय चौबे समाजसेवी सत्येंद्र राय समेत जिले और बाहर से आए कई जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद आयोजित प्रीतिभोज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और पूरे कार्यक्रम में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।
इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजक अजय शर्मा को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कुल मिलाकर यह धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया।