विधायक दूध राम ने किया सड़क निर्माण का उद्घाटन
बस्ती। सोमवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूध राम ने सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान ताड़ी जोत ग्राम सभा में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। दसकोलवा, ताड़ी जोत और चिलवनिया में लगभग 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसका विधिवत शुभारंभ हुआ। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा।
विधायक दूध राम ने कहा कि महादेवा विधानसभा में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में ग्राम सभा प्रधान एवं रिटायर्ड तहसीलदार राजाराम, डा. श्रीराम, सुग्रीव प्रसाद, राम दरस, बाबू राम, पत्रकार अभिषेक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बुद्ध प्रकाश, मदन, अश्विनी राव, दिलीप कुमार, मिथुन कुमार, आनंद, बालाजी, नितेश कुमार समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चों ने भी भाग लिया और विकास कार्यों पर खुशी जताई।