अयोध्या पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रामायण कथा में की आरती, संतों से लिया आशीर्वाद

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। धर्मनगरी अयोध्या के रामसेवक पुरम स्थित ‘श्री रामायण वेला’ में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है। यहाँ आयोजित भगवत्प्राणप्रतिष्ठोत्सव’ एवं श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण कथा’ के भव्य आयोजन में आज क्षेत्र के बहुचर्चित एवं लोकप्रिय नेता, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शिरकत की। कथा स्थल पहुँचने पर आयोजकों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
भक्तिमय वातावरण में पूजन और आरती कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद ने मुख्य मंच पर विराजित पूज्य संतों का पूजन किया। उन्होंने जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य ‘विद्याभास्कर’ जी महाराज और स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से रामायण जी की पावन आरती उतारी। इस अवसर पर शंखध्वनि और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा राम के आदर्शों की प्रासंगिकता
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि, भगवान राम के आदर्श और रामायण की सीख आज के आधुनिक समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। ऐसे आयोजन हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं।उन्होंने आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। 27 फरवरी को होगा भव्य समापन ज्ञात हो कि यह आयोजन 19 से 27 फरवरी 2026 तक चल रहा है। आगामी 27 फरवरी (फाल्गुन शुक्ल एकादशी) को ‘प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव’ के साथ इस नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन होगा। आज की कथा में भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही, जिससे माहौल पूरी तरह राममय बना रहा। स्थान श्री रामायण वेला, रामसेवक पुरम, अयोध्या। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। प्रमुख सानिध्य स्वामी वासुदेवाचार्य महाराज एवं स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य महाराज।