केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सरयू का भ्रमण, जल पुलिस की कार्यकुशलता को सराहा

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। अयोध्या के दिव्य और भव्य स्वरूप का अवलोकन करने पहुंचे भारत सरकार के कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम सरयू नदी के पावन जल में नौका विहार किया।
सुरक्षा और सुगमता का संगम
आज दिनांक 25 फरवरी, 2026 को शाम लगभग 6 बजे, माननीय मंत्री जी सरयू घाट पहुंचे। इस दौरान जल पुलिस चौकी प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य के नेतृत्व में उन्हें सुरक्षित ढंग से वोटिंग (नौका विहार) कराई गई। भ्रमण के दौरान जल पुलिस की टीम ने सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया। टीम की सक्रियता इस महत्वपूर्ण दौरे पर चौकी प्रभारी के साथ मुख्य आरक्षी बृजेश साहनी, आरक्षी नित्यानंद यादव एवं आरक्षी अखिलेश यादव मुस्तैद रहे। पूरी टीम ने समन्वय के साथ मंत्री जी को सरयू के विभिन्न घाटों का दर्शन कराया।मंत्री जी ने थपथपाई पीठ
नौका विहार के सुखद अनुभव और जल पुलिस की मुस्तैदी से अभिभूत होकर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कर्मियों के सेवा भाव को उत्कृष्ट बताया।