आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट की मांग, प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट की मांग, प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

 

जिलाध्यक्ष अनामिका देवी के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रदर्शन, अध्यादेश लाने की अपील

 

जितेन्द्र पाठक

 

संत कबीर नगर में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने टीईटी (TET) की अनिवार्यता से छूट देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। Teachers Federation of India के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।

प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अनामिका देवी ने कहा कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले हुई थी, उन पर बाद में लागू की गई टीईटी की अनिवार्यता थोपना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने बताया कि ये शिक्षक वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

संघ की मुख्य मांग है कि सरकार अध्यादेश लाकर आरटीई लागू होने की तिथि से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता से मुक्त करे। शिक्षकों का कहना है कि अनुभव और सेवा अवधि को ध्यान में रखते हुए उन्हें राहत दी जानी चाहिए।

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।