जगतगुरु रामभद्राचार्य जी की वशिष्ठ रामायण कथा में सम्मानित हुई स्काउट गाइड टीम

जगतगुरु रामभद्राचार्य जी की वशिष्ठ रामायण कथा में सम्मानित हुई स्काउट गाइड टीम

 

बस्ती। वशिष्ठ रामायण कथा आयोजन समिति द्वारा आज स्काउट गाइड टीम बस्ती को मंच पर सम्मानित किया गया मौके पर कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य यजमान चंद्रभूषण मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, कार्यक्रम संचालक मयंक श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे, उल्लेखनीय है कि वशिष्ठ रामायण कथा पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के श्री मुख से गुरु तीर्थ वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र जनपद बस्ती में निरन्तर जारी है, आयोजन समिति और जिला प्रशासन की पहल पर, जिला मुख्यायुक्त/ जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के नेतृत्व में उप जिला मजिस्ट्रेट/ उप नियंत्रक सिविल डिफेंस बस्ती राजेश कुमार यादव की देख रेख में स्काउट गाइड की टीम अनवरत व्यवस्था में योगदान दे रही है, स्काउट गाइड टीम निरन्तर आशीर्वाद पाने की आकांक्षाओं के साथ व्यवस्था में सहयोगी बनी हुई है, लीडर ट्रेनर स्काउट जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेनर अमरचन्द वर्मा, स्काउट मास्टर बीपी आनन्द, स्काउट मास्टर नंद किशोर चौधरी, स्काउट मास्टर रोहित लाल यादव, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट विजय कश्यप, स्काउट मास्टर आरुष श्रीवास्तव, स्काउट सत्यम पाण्डेय, सुबोध आदि की सहभागिता रही।