निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब परिवार के बच्चों को मिलेगा प्रवेश,
द्वितीय चरण के लिए प्रारम्भ हुई आवेदन की प्रक्रिया
बहराइच 21 फरवरी। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकारी अधिनियम 2009 के अन्तर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 01 व पूर्व प्राथमिक कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर द्वितीय चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से प्रारम्भ हो गयी है। द्वितीय चरण अन्तर्गत इच्छुक अभिभावक 07 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जिन बच्चों का आवेदन किसी कारण से निरस्त हो चुका है, ऐसे बच्चे पुनः आवेदन कर सकते है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये जनपद स्तर पर जिला समन्यवक के मो.नं. 9415904392 तथा नोडल अधिकारी खण्ड शिखा अधिकारी के मो.न. 9839306695 तथा विकास खण्ड हेतु सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः