श्रीराम जानकी मंदिर मरवटिया बरदहिया बाजार से निकाली गई भव्य कलश और शोभा यात्रा

श्रीराम जानकी मंदिर मरवटिया बरदहिया बाजार से निकाली गई भव्य कलश और शोभा यात्रा

 

बस्ती । सोमवार को श्रीराम जानकी मंदिर मरवटिया बरदहिया बाजार से भव्य कलश और शोभा यात्रा निकाली गई। संगीतमयी श्री राम कथा हेतु श्रद्धालु धार्मिक गीत गाते हुये निर्मली कुण्ड धाम पहुंचे। यहां से कुण्ड का पवित्र जल लेकर श्रीराम जानकी मंदिर बारदहिया पहुंचे। महंथ सरजू दास जी ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कथा व्यास अनुराग त्रिपाठीऔर समपत दास जी महाराज कथा का अमृतपान करायेंगे। 9 दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान हेतु निकली कलश यात्रा में मुख्य रूप से शंकर दास पोखरा के महंथ कमल नयन दास जी, निर्मली कुण्ड के महंथ बालक दास जी, पंचमुखी हनुमान मन्दिर महंथ राज कुमार दास जी, यजमान सपत्नीक संजय मद्धदेशीया , राम प्रकाश गौतम, सूरज शुक्ला, शिव सेना प्रभारी प्रमोद जी , नर्मदा, सुनीता , दीपा, जया , दीपमाला मानसी मद्धेशिया के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।