भाजपा नेता यश पाठक ‘बाबा’ की पहल अयोध्या में 22 फरवरी को लगेगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। मानवता की सेवा और ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प के साथ अयोध्या धाम में ‘गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला- श्री अयोध्या धाम 2.0’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता और मिल्कीपुर से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी यश पाठक “बाबा” के विशेष प्रयासों और सक्रियता से आयोजित इस शिविर में हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलने की उम्मीद है।‌विशेषज्ञों का मिलेगा परामर्श, नि:शुल्क मिलेंगी दवाएं आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले इस विशाल शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां आने वाले मरीजों की न केवल जांच मुफ्त होगी, बल्कि उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां भी बिना किसी शुल्क के वितरित की जाएंगी।
आयोजन का विवरण दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) समय: प्रातः 09:00 बजे से स्थान अवध इंटरनेशनल स्कूल (निकट- राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज), अयोध्या। साझा प्रयासों से सेवा का संकल्प इस परोपकारी कार्यक्रम का आयोजन नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (अवध प्रान्त) एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए यश पाठक “बाबा” और उनकी टीम दिन-रात जमीनी स्तर पर जुटी हुई है ताकि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक इलाज पहुँच सके।
“स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव”क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए यश पाठक “बाबा” ने कहा, “हमारा उद्देश्य राजनीति के माध्यम से जनसेवा करना है। स्वस्थ समाज ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। मेरा प्रयास है कि अयोध्या और मिल्कीपुर क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में इलाज से वंचित न रहे।” उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से इस स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाने का आह्वान किया है।