महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ शिव-पार्वती विवाह उत्सव, टेढ़ी बाजार से क्षीरेश्वर नाथ मंदिर तक उमड़ा जनसैलाब शिव-पार्वती विवाह के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। शिव-पार्वती मिलन सृष्टि का कल्याणकारी पर्व राजेश महाराज समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश महाराज ने कहा कि “भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन सृष्टि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भोलेनाथ की कृपा मात्र से भक्तों के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं और वे सभी पर समान रूप से दया करते हैं।” उन्होंने श्रद्धालुओं को शिव भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। धूमधाम से निकली शिव बारात बरियारी टोला अध्यक्ष रोहित सिंह के दिशा-निर्देश में शिव-पार्वती की भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। यह यात्रा टेढ़ी बाजार से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए ऐतिहासिक क्षीरेश्वर नाथ मंदिर तक पहुँची। शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजे-बाजे और धार्मिक भजनों के बीच श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए। इनकी रही मुख्य उपस्थिति कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उदित दास, विशाल पांडे, अजय सिंह,अमर सिंह, सुरेंद्र पांडे उर्फ छोटू,दुर्गेश पांडे, प्रदीप पांडे,शोभायात्रा के समापन पर क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन और प्रसाद वितरण किया गया। पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।