भारत का मुसलमान दलितों से बदतर जिन्दगी गुजारने को मजबूर-अकरम अन्सारी

भारत का मुसलमान दलितों से बदतर जिन्दगी गुजारने को मजबूर-अकरम अन्सारी

 

बस्ती। शनिवार को मोमिन अन्सार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अन्सारी पूर्वांचल के दो दिवसीय दौरे की कड़ी में बस्ती पहुंचे। जिलाध्यक्ष समीउल्लाह अंसारी के नेतृत्व में कोर्ट एरिया के निकट स्थित कार्यालय पर उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अकरम अन्सारी ने अन्सार सभा के पदाधिकारियो व बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की और कहा कि आज के हालात में मुसलमानों पिछड़ों और सर्वहारा समाज को बेहद जागरूक संगठित और सक्रिय रहना है क्योंकि यह वक्त सियासी समाजी बदलाव का है।

कहा कि आज भारत का मुसलमान दलितों से बदतर जिन्दगी गुजारने को मजबूर है क्योंकि हमने कभी अपने रोजगार तालीम तहफ्फुज की खातिर वोट नहीं किया और न ही खुद सियासत में अपनी विचाधारा के साथ सदनों में पहुंचने की कोशिश की लेकिन पिछले 70 सालों में मुसलमानों ने सेक्युलरिज्म के नाम पर जिनकी पार्टियों को वोट दिया उन्होंने कभी भी मुसलमानों के साथ इंसाफ नहीं किया।अकरम अन्सारी ने कहा कि याद रखें अब यह परवाह किये बगैर कि कौन हारेगा कौन जीतेगा हम अपनी सारी ताकत खुद जीतने के लिए लगाएंगे। मनुवादी सोच वाले लोगों को अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता ऐसे लोग चुनाव के समय सर्वहारा समाज को मुसलमान मानते हैँ लेकिन सर्वहारा समाज के वोटों से सांसद विधायक बनते ही इन्हे मुसलमानों का पेशा दिखने लगता है ईमान नहीं दिखता है स

आगामी पंचायत चुनाव के लिये मोमिन अन्सार सभा के पदाधिकारियों सदस्यों बुद्धिजीवियों समाज सेवकों से कहा की कि कौम ओ मिल्ल्त की कामयाबी के लिए आगामी पंचायत चुनाव में अल्पसंख्यक , सर्वहारा समाज के अधिक से अधिक जमीनी प्रत्याशियों को चुनाव में तन मन धन से लड़ाने व जिताने का काम करें। अकरम अन्सारी ने कहा की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में मोमिन अन्सार सभा मुसलमानों की कयादत वाली पार्टियों को एक मंच पर लाने व उत्तर प्रदेश की सर्वहारा पिछड़े समाज को तीसरा विकल्प देने का काम करेंगे। यह तीसरा मोर्चा जनसख्या के अनुपात में अपने प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेगा।

यह जानकारी देते हुये मीडिया प्रभारी कमरूल हसन ने बताया कि कार्यक्रम मंे प्रमुख रूप से जिला प्रभारी नुरूल हक अंसारी, मण्डल प्रभारी जावेद इकबाल, अबरार अहमद अंसारी, अताउहक अंसारी, इकबाल अहमद, मो. एकलाख अंसारी, फिरोज अंसारी, मेंहदी हसन अंसारी, मो. जावेद अंसारी, महमूद आलम अंसारी, मो. अतहर अंसारी आदि शामिल रहे।