सूर्य बक्स पाल इंटर कालेज में 12वीं की छात्राओं का भावपूर्ण विदाई समारोह संपन्न

सूर्य बक्स पाल इंटर कालेज में 12वीं की छात्राओं का भावपूर्ण विदाई समारोह संपन्न

 

बस्ती। सूर्य बक्स पाल इंटर कॉलेज बनकटी बस्ती के परिसर में कक्षा 12वीं की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन भावपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन उमेश श्रीवास्तव और मुख्य अतिथि डाक्टर अजीत सिंह एवं प्रधानाचार्या उर्वशी दुबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि अजीत सिंह ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्रधानाचार्या उर्वशी दुबे ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और छात्राओं को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहना चाहिए।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बना दिया। शिक्षकों ने छात्राओं के शैक्षिक एवं नैतिक विकास की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय को उन पर गर्व है।

समारोह के अंत में विद्यालय के आयोजन उमेश श्रीवास्तव की ओर से छात्राओं को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

समारोह में मुख्य रूप से मंदाकिनी पाल, चांदनी, शुक्लाजय शुक्ला, प्रीति, राधेश्याम, पांडेय, प्रभाकर, रवि श्रीवास्तव , धनंजय सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विदाई समारोह आपसी स्नेह, सम्मान और प्रेरणा के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।