एआरटीओ अंबेडकर नगर द्वारा ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिवों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

एआरटीओ अंबेडकर नगर द्वारा ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिवों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

अम्बेडकर नगर।मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मंथ जो की 1 जनवरी 2026 से प्रदेश स्तर पर मनाया जा रहा था उसको मुख्यमंत्री जी के विशेष निर्देशों के क्रम में फरवरी माह तक विस्तारित कर दिया गया है l उक्त अभियान को ग्रामीण स्तर पर सफल क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तर पर ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए उनको मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया है lउक्त के अनुपालन में दिनांक 12 फरवरी 2026 को विकासखंड टांडा में एआरटीओ अंबेडकर नगर के द्वारा खंड विकास अधिकारी के उपस्थिति में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिवों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गयाl उपस्थित ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गईl