हज यात्रा 2026 हेतु टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित

हज यात्रा 2026 हेतु टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित

 

अम्बेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार क्वाड्रीवेलेंट मेनिंजाइटिस वैक्सीन एवं सीजनल इन्फ्लुएंजा वैक्सीन के साथ-साथ अन्य आवश्यक टीकाकरण कराना अनिवार्य किया गया है। सभी चयनित हज यात्रियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने पासपोर्ट की प्रति एवं आवश्यक अभिलेखों सहित निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर टीकाकरण कराएं। बिना टीकाकरण प्रमाण पत्र के यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसी क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर के हज यात्रियों हेतु टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। कार्यक्रम का विवरण निम्नवत है—

मदरसा कमालिया, जलालपुर (जनपद अम्बेडकरनगर)

तिथि: 14 फरवरी 2026

मदरसा मंजरे हक, टांडा (जनपद अम्बेडकरनगर)

तिथि: 17 फरवरी 2026

सभी हज यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर समय से उपस्थित होकर टीकाकरण एवं प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।