एमडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने थानाध्यक्षों के साथ की बैठक 

एमडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने थानाध्यक्षों के साथ की बैठक

 

बहराइच । आसन्न पर्वों एवं त्योहारों तथा तहसील क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के दृष्टिगत तहसील सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखें। त्यौहारों के दौरान संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहाँ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर गश्त एवं सतर्क निगरानी के साथ-साथ शांति समिति की बैठकों का नियमित आयोजन कर समाज के प्रबुद्धजनों, संभ्रांत लोगो से समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा असामाजिक गतिविधि को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सके।

एसडीएम ने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखते हुए भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाय। उच्चाधिकारियों को समय से वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाए। अवैध गतिविधियों, अराजकतत्वों एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शराब, अवैध शस्त्रों एवं जुए-सट्टे जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जाए। पूर्व में चिन्हित उपद्रवी, हिस्ट्रीशीटर एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। पर्वो एवं त्यौहारों के दौरान शासन द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन सुनिश्चित कराया जाय।

थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि थाना क्षेत्र के संवेदनशीलता मानचित्र तत्काल तैयार कर लें तथा अतिसंवेदनशील वाले क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल एवं क्यूआरटी की तैनाती सुनिश्चित करायी जाय। पर्वों के दौरान राउण्ड-द-क्लाक गश्त की जाय। एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी थानाध्यक्ष पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि तहसील नानपारा में आसन्न सभी पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सकें। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुँप सिंह, थानाध्यक्ष नानपारा, मटेरा, रूपहड़िहा, खैरीघाट, ईओ नानपारा व रूपईडीहा, तहसीलदार व समस्त नांयब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः