वेलेंटाइन डे पर आ रहा है शाइरा और सिंगर पूनम विश्वकर्मा का मुहब्बतों भरा एल्बम ,तेरा इंतेज़ार,
अनुराग लक्ष्य, 9 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
तारीख़ शाहिद है, इतिहास गवाह है कि किसी भी इंसान का सच्चा जुनून कभी बेकार या राएगा नही जाता । उसे एक न एक दिन उसकी मंज़िल मिल ही जाती है।
जी हाँ , हम बात कर रहे हैं ऐसी ही एक शख्सियत मोहतरमा पूनम विश्वकर्मा की, जो आज मुंबई की साहित्यिक और अदबी महफिलों से उठकर अपनी गायकी का भी जलवा बिखेर रही हैं। 
वेलेंटाइन डे के अवसर पर उनका खूबसूरत एल्बम ,, तेरा इंतेज़ार,, बनकर तैयार हो चुका है, जो जल्द ही गीत संगीत से जुड़े हुए लोगों के लिए मुहब्बत की खुशबू बिखेरने आ रहा है।
इस एल्बम की खास बात यह है कि यह एल्बम पूनम विश्वकर्मा द्वारा लिखा गया है और उनकी मखमली आवाज़ को भी आप महसूस कर सकते हैं।
आपको बता ते चलें कि यह एल्बम नित्य रेकॉर्ड्स के बैनर तले प्रस्तुत किया जा रहा है। जिसमें संगीत की खुशबू बिखेरने वाले वीर दुर्गेश जी ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी है। जिसकी वजह गीत संगीत का अनूठा संगम दिखाई देता है । गीत निर्माण की जिम्मेदारी संजीव विश्वकर्मा ने किया है।
इस गीत पर अभिनय को बखूबी निभाया है वीर दुर्गेश और मेधावी पांडेय ने । इनके अभिनय की तारीफ अभी से हो रही है l