पंजाब नेशनल बैंक में हुई धोखाधड़ी/गबन करने वाला दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार
अम्बेडकर नगर।अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी/पूर्वी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी टाण्डा के नेतृत्व में निरी0अप0 श्रीचन्द्र यादव मय हमराह उ0नि0 राम प्रकाश सिंह, का0 सूरज गिरी, का0 राजू यादव थाना को0 टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 31/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त शरद मौर्य पुत्र मायाराम मौर्य उम्र करीब 32 निवासी मीरापुर हयातगंज रोडबेज के पास ,कस्बा व थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर को नव कलां स्टूडियो दुकान से दिनांक 07.02.2026 के समय 11.15 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।घटना थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 31/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत होकर विवेचना निरी0अप0 श्रीचन्द्र यादव द्वारा संपादित की जा रही है । विवेचना के क्रम में मुख्य अभियुक्त उमेर अहमद पुत्र परवेज अहमद निवासी मकान नं0 246 वार्ड नं0 04 पीलीकोठी मुबारकपुर दक्षिणी थाना को0 टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । पुलिस द्वारा अभियुक्त उमेर अहमद से पूछताछ करने पर अभियुक्त शरद मौर्य पुत्र मायाराम मौर्य उम्र करीब 32 निवासी मीरापुर हयातगंज रोडबेज के पास, कस्बा व थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर का नाम प्रकाश मे आया था । जिसे आज दिनांक 07.02.2026 को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो पता चला कि अभियुक्त शरद मौर्य उपरोक्त की यह दूकान नव कलां फोटो स्टूडियो के नाम से बहुत पुरानी दूकान है, पूर्व में अभियुक्त के पिता मायाराम इस दूकान पर फोटो बनाने का काम करते थे । उमेर अहमद अभियुक्त की दूकान पर कुछ पीएनबी मेट लाइफ इश्योरेंस की पालिसी/बाण्ड लाया था और बताया कि इसी तरह की एडिट करके दूसरे नामो से बाण्ड बनाना है । अभियुक्त ने उसके पास मौजूद बाण्ड को देखकर बाण्ड के हिसाब से पैसा तय किया तथा महीने में एक या दो बाण्ड कभी कभी ज्यादा बाण्ड बनवाता था । उन बाण्डो का अन्दर का पहला पन्ना इसी कम्प्यूटर व प्रिंटर पर स्कैन करके नाम पता मो0नं0 तथा पालिसी नम्बर बदलता था । शेष पन्नो की कलर फोटो कापी करता था व बाण्ड के ऊपर लगा हुआ फाइल कवर जिसका बाण्ड पेपर अलग से लाता था उस पर कलर फोटो करके उसी तरह का बना कर तैयार कर देता था।इनके पास से
1. एक अदद मानीटर
2. एक अदद सीपीयू
3. एक अदद कलर प्रिन्टर
4. पांच अदद कनेक्शन केवल
5. एक अदद माउस
6. एक अदद कीबोर्ड
7. आधा पैकेट बाण्ड पेपर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरी0अप0 श्रीचन्द्र यादव, उ0नि0 राम प्रकाश सिंह, का0 राजू यादव,का0 सूरज गिरी थाना कोतवाली टाण्डा अम्बेडकरनगर रहे।