बेसिक कोर्स में हाईक का होता है विशेष महत्व-स्काउट कमिश्नर
बस्ती। बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कोर्स में हाईक का विशेष महत्व होता है, यह विचार स्काउट कमिश्नर हरिराम वंसल ने हाईक को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करते हुए व्यक्त किया कहा कि हाईक से हमें स्थानीय परिवेश के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो जाता है, उल्लेखनीय है कि भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के परिसर में चल रहे बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कोर्स के प्रतिभागियों को आज हाईक में जाना था, लीडर ऑफ द कोर्स स्काउट लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह ने बताया कि सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी के नेतृत्व में, लीडर ऑफ द कोर्स गाइड इशरत सिद्दीकी, प्रशिक्षक के रूप में सहायक लीडर ट्रेनर अमर चंद वर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर अजय वर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेनर किरन देवी योगदान दे रही हैं, अजित कुमार सिंह, राकेश सिंह, राजेश कुमार आर्य, आदर्श मिश्रा, विजय कश्यप, मंगलेश, नन्दिनी, गरिमा, प्रियंका, सुप्रिया सिंह, कंचन चौधरी, रानी सिंह, श्रद्धा सिंह, अंकिता, राजकुमारी दुबे, विनोद कुमार वर्मा, मिश्रीलाल, कवींदर कुमार मिश्रा, अरुण कुमार, संदीप वर्मा, रोहित लाल, शैलेंद्र कुमार, नन्द किशोर चौधरी, राजीव शरण चौधरी आदि की सहभागिता रही।