*नहरों की सफाई एवं सिंचाई व्यवस्था को लेकर 10 फरवरी को होगी जिला स्तरीय बैठक*
अम्बेडकरनगर।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा नहरों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में दिनांक 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11:00 बजे जनपद सिंचाई बंधु अंबेडकर नगर की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा एवं शासन द्वारा नामित दिलीप कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
बैठक में नहरों की समुचित सफाई का नियोजन एवं कार्ययोजना, नहरों की कटिंग एवं टेल तक पानी पहुँचाने से संबंधित समस्याओं, रोस्टर के अनुसार नहरों के संचालन, नहरों के कुलावों की व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं तथा राजकीय नलकूपों के संचालन एवं मरम्मत से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त कृषकों से प्राप्त अन्य सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण पर भी विचार किया जाएगा।