उम्मीद पोर्टल पर आगामी 15 फरवरी तक प्रत्येक दशा में फीड कराएं वक्फ संपत्तियों का विवरण
अम्बेडकर नगर।सर्वे कमिश्नर वक्फ उ0प्र0 लखनऊ द्वारा उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण के संबंध में उ0प्र0 वक्फ न्यायाधिकरण लखनऊ के आदेश दिनांक 10.12.2025 द्वारा पुनः छः माह का समय बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण एवं उसे एप्रूव किये जाने के सम्बन्ध में निम्नानुसार समय-सारणी निर्धारित किये जाने की सूचना उपलब्ध करायी गयी है जो निम्न प्रकार है-
1. पोर्टल पर मुतवल्ली (मेकर) द्वारा विवरण पंजीकृत करने की अन्तिम तिथि-15.02.2026
2. पोर्टल पर मुतवल्ली (मेकर) द्वारा भरे गये विवरण को वक्फ बोर्ड द्वारा चेक करने की अन्तिम तिथि- 15.04.2026
3. वक्फ बोर्ड के स्तर से एप्रूव किये जाने की अन्तिम तिथि- 05.06.2026 अतः जनपद अम्बेडकरनगर के समस्त मुतवल्ली/प्रबन्धक समिति/प्रशासकों को सूचित किया जाता है कि उम्मीद पोर्टल पर उपरोक्त समय-सारिणी के अनुसार वक्फ सम्पत्ति का विवरण प्रत्येक दशा में दिनांक 15.02.2026 तक फीड कराया जाना है जिसमें बहुत ही कम समय शेष है जिन मुतवल्लियों द्वारा अभी तक वक्प सम्पत्ति का विवरण उम्मीद पोर्टल पर फीड नही कराया गया है वह नियत अन्तिम तिथि 15.02.2026 से पूर्व प्रत्येक दशा में फीड कराना सुनिश्चित करें।
अन्यथा कि स्थिति में संबंधित सम्पूर्ण उत्तरदायी होंगे। यह जानकारी जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा दी गई।