युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की: प्रतापगढ़ में किराए के मकान में रहता था, फॉरेंसिक टीम पहुंची

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की: प्रतापगढ़ में किराए के मकान में रहता था, फॉरेंसिक टीम पहुंची

 

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला गांधी आश्रम गली में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर चिलबिला चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान विजय गुप्ता के रूप में हुई है, जो जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ का निवासी था। वह चिलबिला क्षेत्र में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के समय वह कमरे में अकेला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव फंदे से लटका पाया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य संकलित किए। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।