बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रईस सिद्दीकी समेत पांच कवियों को सम्मानित किया

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रईस सिद्दीकी समेत पांच कवियों को सम्मानित किया

बहराइच… बिहार के राज्यपाल माननीय आरिफ मोहम्मद खान ने बहराइच और बलरामपुर से पटना में आयोजित दो दिवसीय बिहार साहित्य महोत्सव में आमंत्रित देश के मशहूर शायर रईस सिद्दीकी बहराइची, कवि पी.के. प्रचंड, शायर काशिफ नानपारवी, डॉ. सगीर सिद्दीकी और शाद बलरामपुरी को अपने राजभवन (लोक भवन) का अतिथि बनाया।

साथ ही, उन्होंने लगभग एक घंटे तक अपने चैंबर में बुलाकर अत्यंत स्नेहपूर्ण और दिली बातचीत की। उन्होंने बहराइच का हाल-चाल पूछा और बहराइच के साहित्यिक माहौल पर भी चर्चा की।

प्रसिद्ध शायर रईस सिद्दीकी बहराइची की अगुवाई में शामिल डॉ. शाद बलरामपुरी, पी.के. प्रचंड, डॉ. सगीर सिद्दीकी बहराइची और काशिफ नानपारवी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

रईस सिद्दीकी ने गुफ्तुगू प्रकाशन इलाहाबाद से प्रकाशित “देश के 21 ग़ज़लकार” पुस्तक भेंट की, जिसमें उनकी तीस ग़ज़लें शामिल हैं। साथ ही अवध वाटिका की ग़ज़ल संग्रह और शाद बलरामपुरी ने भी अपनी रचनाओं का संग्रह राज्यपाल माननीय आरिफ मोहम्मद खान को भेंट किया।

मुलाकात के बाद राजभवन से सुविधा उपलब्ध कराते हुए पटना गेस्ट हाउस में ठहरने और भोजन की व्यवस्था कराई गई। दूसरे दिन राजभवन में दोबारा भोजन के लिए आमंत्रित किया गया।

पांचों साहित्यकारों को अत्यंत वीआईपी भोजन से नवाजा गया और स्टेशन तक छोड़ने की सुविधा भी गवर्नर हाउस से उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल के ओएसडी अनिल कुमार सिंह, बड़े साहबजादे मुस्तफा आरिफ और पर्सनल असिस्टेंट शैलेंद्र से भी मुलाकात का मौका मिला।

बहराइच के साहित्यकारों, शायरों और कवियों से इस तरह की मुलाकात का यह पहला अवसर था। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के शायरों-कवियों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित शायरों कवियों को बधाई दी है।

उर्दू महफिल अदबी तंज़ीम बहराइच और अवध वाटिका साहित्य संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।