31 मार्च तक संचालित रहेगा विशेष मध्यस्थता अभियान का द्वितीय चरण
बहराइच 03 फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय ने बताया कि राष्ट्र हित में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक तीन महीने विशेष मध्यस्थता द्वितीय चरण अभियान चलाकर मुकदमों का निस्तारण किया जायेगा। मध्यस्थता अभियान के तहत मुकदमों के निस्तारण में सुलह समझौते से होने वाले मुकदमों के निस्तारण में वादी व प्रतिवादी दोनों पक्षों को लाभ मिलेगा।
मध्यस्थता केन्द्र में वैवाहिक विवाद के मामलें, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउन्स के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बंटवारे से सम्बन्धित मामले, बेदखली से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता फोरम के मामले एवं अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों को अधिकाधिक संख्या में चिन्हित कर उन्हें मध्यस्थता हेतु मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केन्द्र में संदर्भित किया जाए, जिससे कि सुलह समझौता केन्द्र में कार्यरत मध्यस्थ द्वारा पक्षकारों के मध्य सुलहवार्ता के माध्यम से उनके मामलों का निस्तारण कराया जा सके।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः