अयोध्या। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी सभागार में सोमवार को रीजनल इन्वेस्टर सेमिनार फॉर अवेयरनेस (आरआईएसए) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेमिनार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) द्वारा अयोध्या पुलिस के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य वित्तीय धोखाधड़ी व साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ आम नागरिकों को जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदरारामन रामामूर्ति उपस्थित रहे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध और वित्तीय फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने डिजिटल युग में जागरूकता को साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने रिक्रूट आरक्षियों एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने साइबर अपराधों की पहचान, रिपोर्टिंग प्रक्रिया तथा बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही नागरिकों को फर्जी निवेश योजनाओं, स्कैम कॉल्स एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया।सेमिनार में निवेशकों, पुलिस कर्मियों एवं आम नागरिकों की उत्साहजनक सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम गरिमामय एवं उपयोगी सिद्ध हुआ। इस दौरान साइबर अपराध नोडल अधिकारी बलवंत चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक देवेश चतुर्वेदी, सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारी/कर्मचारी तथा अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे।