पाकिस्तानी सैनिकों के लिए कब्रगाह बना बलूचिस्तान, 200 से ज्यादा जवानों को पहुंचाया जहन्नुम, महिला फिदायीन ने आईएसआई मुख्यालय को उड़ाया

इस्लामाबाद  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात गृहयुद्ध जैसे हो गए हैं और यह इलाका पाकिस्तानी सेना के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (क्चरु्र) ने दावा किया है कि उनका ‘ऑपरेशन हेरोफ फेज 2.0Ó पिछले 40 घंटों से ज्यादा समय से जारी है। विद्रोही समूह ने दावा किया है कि उनके हमलों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस और फ्रंटियर कॉर्प्स के 200 से अधिक जवान मारे गए हैं और उन्होंने कई इलाकों पर अपना कब्जा जमा लिया है।
क्चरु्र का दावा- कई इलाकों से सेना को खदेड़ा
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनके लड़ाकों ने खारान, मस्तुंग, तुम्प और पसनी सहित कई प्रमुख इलाकों में अपने ऑपरेशन पूरे कर लिए हैं। समूह का दावा है कि क्वेटा और नोशकी के कुछ हिस्सों से पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों को पीछे धकेल दिया गया है। क्चरु्र के अनुसार, इस हमले में 200 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और कम से कम 17 को जिंदा पकड़ा गया है। हालांकि, इन आंकड़ों को शुरुआती अनुमान बताया गया है और इनकी अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
अफसरों को रिहा कर दिखाया ‘मानवीय चेहराÓ
इस खूनी संघर्ष के बीच क्चरु्र ने अपने ‘मानवीय व्यवहारÓ का हवाला भी दिया है। संगठन ने बताया कि उन्होंने नोशकी के डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद हुसैन हजारा और असिस्टेंट कमिश्नर मारिया शामू को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें सुरक्षित रिहा कर दिया। क्चरु्र ने इसे एक ‘मानवीय कदमÓ बताया और कहा कि वे स्थानीय प्रशासन और पुलिस को तब तक दुश्मन नहीं मानते, जब तक वे सक्रिय रूप से उनके लड़ाकों का विरोध नहीं करते। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो अधिकारी ‘कब्जा करने वाली सेनाÓ की मदद करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
महिला फिदायीन ने दी जान, क्चरु्र ने कबूला अपना नुकसान
इस भीषण लड़ाई में क्चरु्र ने अपने नुकसान को भी स्वीकार किया है। संगठन के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान उनके 18 लड़ाके मारे गए हैं। इनमें मजीद ब्रिगेड के 11 ‘फिदायीनÓ (आत्मघाती हमलावर), फतेह स्क्वाड के 4 और स्ञ्जह्रस् यूनिट के 3 लड़ाके शामिल थे। खास बात यह है कि इन हमलों में महिला हमलावर भी शामिल थीं। क्चरु्र ने बताया कि फिदायीन आसिफा मेंगल ने नोशकी में ढ्ढस्ढ्ढ हेडक्वार्टर को निशाना बनाते हुए अपनी जान दे दी। आसिफा 2023 में मजीद ब्रिगेड में शामिल हुई थीं।
सरकार का पलटवार- 145 आतंकी ढेर
दूसरी ओर, पाकिस्तान सरकार ने क्चरु्र के भारी नुकसान के दावों के विपरीत अपनी कामयाबी का आंकड़ा पेश किया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने रविवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में पिछले 40 घंटों के भीतर कम से कम 145 आतंकवादियों को मार गिराया है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस दौरान 17 सुरक्षाकर्मियों की भी जान गई है। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव चरम पर है।