ध्वज शिष्टाचार के साथ बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन कोर्स शुरू
बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के परिसर में बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कोर्स की शुरूआत ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ, लीडर ऑफ द कोर्स स्काउट लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह ने बताया कि यह कोर्स प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश महानगर लखनऊ से प्राप्त पत्र के क्रम स्काउट भवन में आयोजित है, कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड संजय सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ जिला उपाध्यक्ष स्काउट गाइड अनूप कुमार के देख रेख में और सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी के नेतृत्व में प्रशिक्षण गतिमान है, लीडर ऑफ द कोर्स गाइड लीडर ट्रेनर गाइड इशरत सिद्दीकी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, प्रशिक्षक के रूप में सहायक लीडर ट्रेनर अमर चंद वर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर अजय वर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेनर किरन देवी योगदान दे रही हैं, क्वार्टर मास्टर के रूप में आदर्श मिश्रा, विजय कश्यप की सहभागिता है, प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को स्काउट गाइड के आधारभूत सिद्धान्त, स्काउटिंग का संक्षिप्त इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, टोली विधि आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।