बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम-आशीष कुमार श्रीवास्तव

बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम-आशीष कुमार श्रीवास्तव

 

बस्ती। पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान जिला अध्यक्षं आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नगर पंचायत गनेशपुर के आशपुर गांव में संत रविदास जयन्ती कार्यक्रम मं हिस्सा लेने के बाद बजट पर अपनी प्रतिक्रिया मं कहा कि यह बड़ी सोच वाला बजट है जो सिर्फ आज के लिए नहीं, आने वाले वर्षों के लिए है। इसमें युवा, तकनीक, किसान, मध्यम वर्ग और टैक्सपेयर्स को राहत दी गई है। आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचा और व्यापार को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। कुल मिलाकर यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। यूजीसी पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुये कहा कि छात्रों को विभाजित नहीं जोड़ने की जरूरत है। कहा कि सरकार सनीति निर्माण करते समय सदैव सामाजिक समरसता का ध्यान रखे।