महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। भारत रत्न और जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के शुभ अवसर पर शनिवार को कैथना, टेढ़ी बाजार स्थित मौर्य मंदिर के बगल में एक भव्य समारोह और खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया।
भक्ति और श्रद्धा का संगम
कर्पूरी ठाकुर जन कल्याण महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दोपहर 2:30 बजे से ही श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का तांता लग गया। समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह ने जननायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि राजेश महाराज ने अपने संबोधन में कर्पूरी ठाकुर के सादगीपूर्ण जीवन और पिछड़ों के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला।
विशाल भंडारा और खिचड़ी भोज
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सूरज शर्मा (कर्पूरी ठाकुर जन कल्याण महासभा) ने बताया कि दोपहर से शुरू हुआ यह भंडारा प्रभु की इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा। समारोह में बड़ी संख्या में जनपद वासियों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे।राजेश महाराज (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट) कालिकानंद महाराज, प्रदीप पांडे (अध्यक्ष, लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट) सुरेंद्र मामा, कमल कुशवाहा, राघव शर्मा, लल्लन शर्मा,पाटेश्वरी शर्मा, रामकुमार शर्मा, पप्पू शर्मा, शिव प्रसाद शर्मा नवीन शर्मा, मनोज शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति”जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन हमें सेवा और समर्पण की सीख देता है। इसी भावना के साथ आज अयोध्या में इस विशाल भोज का आयोजन किया गया है।