पुलिस-पशु तस्कर मुठभेड़, एक तस्कर घायल: अवैध तमंचा और बाइक बरामद, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

पुलिस-पशु तस्कर मुठभेड़, एक तस्कर घायल: अवैध तमंचा और बाइक बरामद, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ के देल्हुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक पशु तस्कर नौशाद के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा और बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक नौशाद को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो नौशाद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नौशाद के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि घायल तस्कर नौशाद प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।उस पर आरोप है कि दो दिन पहले उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बरसड़ा गांव से रात के समय चार मवेशियों की चोरी की थी। इसके बाद गांव के किनारे नदी के पास तीन मवेशियों की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी और उनका मांस उठा ले गए थे। सुबह जब ग्रामीणों को मवेशियों की हत्या की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और लगातार पशु तस्करों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में आज सुबह नौशाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस के अनुसार, घायल तस्कर से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। नौशाद का इलाज जारी है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, घायल तस्कर से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। नौशाद का इलाज जारी है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।