चिकित्सक चयन हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू 21 जनवरी को
बहराइच 17 जनवरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जनपद बहराइच में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत विभिन्न कार्यकमों में संचालित रिक्त संविदा चिकित्सकों (एम.बी.बी.एस.) के पद पर नियुक्ति हेतु विकास भवन सभागार में 21 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक वॉक-इन-इन्टरव्यू का आयोजन किया गया है। सीएमओ डॉ. कुमार ने बताया कि पात्र एवं अपात्र पाए गये अभ्यर्थियो की सूची एनआईसी की वेवसाइट बहराइच डाट एनआईसी डाट इन अथवा कार्यालय, मुख्य चिकित्साधिकारी, बहराइच के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी ससमय वॉक-इन-इन्टरव्यू में प्रतिभाग कर सकते हैं।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः