मेरा हमसफर: प्यार का अनूठा अहसास

मेरा हमसफर: प्यार का अनूठा अहसास

 

. मेरा हमसफर हर कदम पर, मेरे साथ खड़ा रहता है,

खाने, पीने और सोने तक, वो मेरा ख्याल रखता है।

मेरी छोटी-छोटी खुशियों में, वो अपनी खुशी ढूंढ लेता है,

मैं दो रुपये मांगती हूँ, वो मुस्कुरा कर दो हज़ार देता है।

हम साथ मिलकर जब कभी, एक साड़ी खरीदने जाते हैं,

वो जिद करके दो दिला देता है, जब रंग मुझ पर फब जाते हैं।

. “ये तुम पर बहुत जचेगी”, उसका ये कहना ही काफी है,

उसके प्यार के आगे तो, हर दौलत भी बस माफी है।

. खुद चाहे न खाए वो, पर चाट के ठेले पर रुक जाता है,

. मेरे स्वाद की खातिर वो, अपनी पसंद भी भूल जाता है।

. सुबह की पहली किरण के साथ, जब वो कॉफी बनाता है,

. अपने कप के साथ मेरे लिए भी, प्यार कप में सजाता है।

. काम पर निकलने से पहले, जब वो माथा मेरा चूमता है,

. सारा दिन फिर मेरा मन, उसी एक अहसास में झूमता है।

. दिन भर खुशी-खुशी फिर मैं, बस उसका इंतज़ार करती हूँ,

. वो घर कब लौट कर आए, बस यही बार-बार करती हूँ।

. मेरा हमसफर मुझसे, बेपनाह और बेहिसाब प्यार करता है,

. मेरी हर छोटी जरूरत का, वो मुझसे पहले विचार करता है।

. उसकी सेवा और उसके साथ में, मेरा संसार बसता है,

. खुशनसीब हूँ मैं कि मेरा हमसफर, सिर्फ मेरे लिए हंसता है।

ज्योती वर्णवाल

नवादा (बिहार)