*नए वर्ष में पहली बार स्कूल पहुंचे नौनिहाल तो गुलजार हुआ सूर्या कैंपस*
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर – सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में शीतकालीन अवकाश के बाद बुधवार को छात्र-छात्राएं विद्यालय में पहुंचे तो पूरा विद्यालय छात्र छात्राओं की चहचहाहट से गुलजार हो उठा। विद्यालय परिवार ने संस्थान के बच्चों के साथ नव वर्ष की खुशियां साझा किया।
*विद्यालय परिवार के साथ मनाया नव वर्ष का जश्न*
सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी और प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव के साथ नौनिहालों ने केक काटते हुए एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। नववर्ष के जश्न के मौके पर छात्र छात्राओं ने जमकर केक खाए। इस दौरान नितेश द्विवेदी, आरती चौधरी, आशुतोष पांडे सहित अन्य टीचर्स भी मौजूद रहे।
*एमडी का संबोधन*
विद्यालय के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्र छात्राओं को केक खिलाकर नववर्ष की बधाई दिया। उन्होंने कहा, “शीतकालीन अवकाश के चलते विद्यालय बंद था जिसके चलते छात्र छात्राओं के साथ नव वर्ष को सेलिब्रेट करने का मौका नही मिला था। इस नए वर्ष में अपनी सफलता का लक्ष्य तय कर लें। जिससे आने वाला दिन आप के लिए स्वर्णिम साबित हो सके।” केक काटते हुए डा चतुर्वेदी ने सभी छात्र छात्राओं को नववर्ष की बधाई दिया।