बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार, केन्द्र सरकार की चुप्पी को लेकर ‘आप’ ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बस्ती। रविवार को आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे संगठित अत्याचारों, भारत सरकार की चुप्पी तथा कूटनीतिक व्यापारिक सम्बन्धों पर तत्काल कठोर निर्णय लिए जाने के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को 4 सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध लगातार हो रहे हमले, मंदिरों को निशाना बनाए जाने, महिलाओं और बच्चों के साथ की जा रही बर्बरता तथा भय के माहौल में जबरन पलायन की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक और मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। इससे भी अधिक पीड़ादायक तथ्य यह है कि इन गंभीर घटनाओं के बावजूद भारत की केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और से अब तक कोई ठोस, प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई सागने नहीं आई है। कहा कि अच्छा हो कि केन्द्र सरकार इस गंभीर मुद्दे के समाधान की पहल करें।
आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी कुलदीप जायसवाल, बौद्ध प्रान्त के सचिव एवं सह प्रभारी पतिराम आजाद, ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक और नैतिक नेतृत्व वाले राष्ट्र से यह अपेक्षा की जाती है कि वह पडोसी देश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे संगठित अत्याचारों पर केवल मौन न साधे, बल्कि अपनी कूटनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय शक्ति का प्रयोग कर पीडितों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए। गौजूदा परिस्थितियों में भारत सरकार की चुप्पी न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि इससे अत्याचारियों का मनोबल भी बढ़ रहा है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला विंग अध्यक्ष मिथलेश भारती, डा. राम सजन सूर्यबंशी, विजय कुमार सोलंकी, जियालाल यादव, शेषपाल चौधरी, गुलाब आदि शामिल रहे।